विदेश की खबरें | यूक्रेन की सीमा के आसपास जमा डेढ़ लाख से अधिक रूसी सैनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक "आने वाले दिनों में" यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 17 फरवरी अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि उसकी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक रूसी सैनिक "आने वाले दिनों में" यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ‘‘जब हम आज बैठक कर रहे हैं, शांति और सुरक्षा के लिए सबसे तात्कालिक खतरा यूक्रेन के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता है।’’

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए जाने से पहले सुरक्षा परिषद को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे ब्लिंकन ने कहा कि पिछले महीनों में, ‘‘उकसावे या औचित्य" के बिना, रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास 150,000 से अधिक सैनिकों को इकट्ठा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस का कहना है कि वह उन सैनिकों को पीछे हटा रहा है। हमें जमीनी स्तर पर ऐसा होता नहीं दिख रहा हैं। हमारी जानकारी स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जमीनी सैनिक, विमान, जहाजों सहित ये बल आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा कि इसमें यूक्रेन के अलावा भी काफी कुछ दांव पर है और यह लाखों लोगों के जीवन और सुरक्षा के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आधार और दुनिया भर में स्थिरता को बनाए रखने वाली "नियम-आधारित" अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए संकट का क्षण है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संकट इस परिषद के प्रत्येक सदस्य और दुनिया के हर देश को सीधे प्रभावित करता है क्योंकि बुनियादी सिद्धांत जो शांति और सुरक्षा बनाए रखते हैं, सिद्धांत जो दो विश्व युद्धों और एक शीत युद्ध के मद्देनजर स्थापित किए गए थे, वे खतरे में हैं।’’

इससे पहले दिन में, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस बात के कई संकेत हैं कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू