असम में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार हजार से अधिक लोग गिरफ्तार किये गये

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के तौर पर 2.2 करोड़ रूपये भी वसूले गये।

जमात

गुवाहाटी, नौ मई असम में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पिछले 46 दिनों में करीब 4,300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के तौर पर 2.2 करोड़ रूपये भी वसूले गये।

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन पर अपनी रिपोर्ट में असम पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के चलते जब से पाबंदियां लगायी गयी हैं तब से 2,725 घटनाओं को लेकर 2,053 मामले दर्ज किये गये हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इन घटनाओं के सिलसिले में 4,297 लोग गिरफ्तार किये गये तथा इन उल्लंघनकर्ताओं से दो करोड़ 18 लाख 89,550 रूपये वसूले गये।

इसके अलावा इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से 25,426 वाहन और 32 नाव भी जब्त किये गये।

असम पुलिस ने कहा कि फर्जी खबरों के खिलाफ सक्रिय कदम के तहत सोशल मीडिया पर कोविड-19 के बारे में भड़काऊ सामग्री एवं अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में शनिवार तक 96 मामले दर्ज किये गये हैं और 50 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\