जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक पांच करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘27 जुलाई 2023 तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए। इसमें से करीब 4.46 करोड़ यानी 88 प्रतिशत से अधिक को ऑनलाइन सत्यापित किया जा चुका है। ’’

ऑनलाइन सत्यापित किए गए आईटीआर में से 2.69 करोड़ से अधिक रिटर्न प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं।

विभाग के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए उनकी हेल्पडेसक चौबिसों घंटे सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

विभाग ने कहा, ‘‘ हम 31 जुलाई 2023 तक सेवाएं देना जारी रखेंगे। शनिवार और रविवार को भी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।’’

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू