ताजा खबरें | 2020 से अब तक विदेशियों को 96 लाख से अधिक ई-वीजा जारी किए गए : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि भारत ने 2020 से इस साल 20 जुलाई तक विदेशी नागरिकों को 96 लाख से अधिक ई-वीजा जारी किए हैं।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि भारत ने 2020 से इस साल 20 जुलाई तक विदेशी नागरिकों को 96 लाख से अधिक ई-वीजा जारी किए हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ई-वीजा सुविधा के लिए पात्र देशों की संख्या 2020 में 171 थी, जो 2025 में बढ़कर 181 हो गई है।

विदेश मंत्रालय से 2020 से अब तक दिए गए ई-वीजा की कुल संख्या और इस सुविधा के लिए पात्र देशों की संख्या में हुई वृद्धि के बारे में सवाल किया गया था।

सिंह ने कहा, ‘‘वर्ष 2020 से 20 जुलाई 2025 तक दिए गए ई-वीज़ा की कुल संख्या 96,44,567 है।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हर साल, सऊदी अधिकारी भारत के लिए हज कोटा घोषित करते हैं। हाल के वर्षों में, यह कोटा औसतन 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों का रहा है।’’

करतारपुर गलियारे के बारे में राज्य मंत्री ने कहा कि इसके उद्घाटन के बाद, पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन के लिए 4,00,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने इस सुविधा का उपयोग किया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से करतारपुर गलियारे का संचालन निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट