देश की खबरें | आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं से 90 फीसदी से ज्यादा मरीज़ संतुष्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक में जाने वाले करीब 93 फीसदी मरीज वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं। दिल्ली सरकार की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक में जाने वाले करीब 93 फीसदी मरीज वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं। दिल्ली सरकार की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, एक मरीज़ के मोहल्ला क्लिनिक में औसतन 18 मिनट लगते हैं जिसमें से 9.92 मिनट डॉक्टर को दिखाने में और 8.35 मिनट दवाई लेने में।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मोहल्ला क्लिनिक आने वाले मरीजों की संख्या 2021 में बढ़कर प्रतिदिन करीब 116 हो गई है जो 2019 में 104 थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 520 मोहल्ला क्लीनिक हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 में उनकी संख्या 403 और 2020 में 503 थी।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में प्रतिदिन मरीजों के आने की संख्या 2021 में घटकर 72 हो गई, जो 2019 में 190 और 2020 में 195 थी। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के पॉलीक्लिनिक में प्रति दिन आने वाले मरीजों की औसत संख्या 2021 में घटकर 146 रह गई जो 2019 में 245 थी।

फिलहाल, दिल्ली में 29 सरकारी पॉलीक्लीनिक हैं और 175 डिस्पेंसरी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\