विदेश की खबरें | संरा मिशन में सेवारत 800 से अधिक भारतीय शांतिरक्षक संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात 800 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों की सेवा पूरी होने पर उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र, पांच अक्टूबर दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात 800 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों की सेवा पूरी होने पर उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के 836 शांतिरक्षकों को ‘‘ विश्व के सबसे छोटे देश में स्थायी शांति लाने की संकल्पित सेवा के वास्ते’’ हाल में संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

खबर के अनुसार, यूएनएमआईएसएस फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर ने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए भारतीय बटालियन की सराहना की और रेन्क (दक्षिण सूडान) में 32 कर्मियों को बचाने और उन्हें जुबा (दक्षिण सूडान की राजधानी) सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय शांतिरक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

रिपोर्ट में तिनाइकर के हवाले से कहा गया, ‘‘ जब आप सभी अपर नाइल राज्य में पहुंचे, तो वह काफी उतार-चढ़ाव भरा समय था। आसन्न अंतर-सांप्रदायिक संघर्ष के खतरे के बीच आपको तुरंत परिचालन जिम्मेदारी संभालनी थी। आपकी उपस्थिति और गश्त ने उस समय काफी मदद की, जिससे नागरिक बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य कर सके।’’

दक्षिण सूडान में भारत के राजदूत विष्णु शर्मा इस समारोह में विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण सूडान में स्थायी शांति के लिए भारतीय शांतिरक्षकों द्वारा दिखाया साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान ‘‘ उन समुदायों के लिए आशा की किरण है, जिनकी आप सेवा करने के लिए वहां मौजूद थे। आपने संयुक्त राष्ट्र और अपने देश को बहुत गौरवान्वित किया है।’’

अगस्त 2021 तक, यूएनएमआईएसएस में कुल 19,101 जवान तैनात थे। भारत वर्तमान में मिशन में दूसरा सबसे बड़ा सैन्य योगदान देने वाला देश है, जिसके 2,389 सैन्यकर्मी तैनात हैं और 30 अतिरिक्त पुलिसकर्मी यूएनएमआईएसएस में तैनात हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\