देश की खबरें | कोविड-19 के नए मामलों में से 80 प्रतिशत से अधिक आठ राज्यों से आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में आए संक्रमण के 93,249 नए मामलों में से 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से सामने आए हैं।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में आए संक्रमण के 93,249 नए मामलों में से 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में अभी 6,91,597 मरीज इस महामारी से संक्रमित हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 32,688 का इजाफा हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों में से 76.41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में हैं।

अकेले महाराष्ट्र में ही 58.19 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय के रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 93,249 नए मामले आए, जो इस साल अब तक आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,24,85,509 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में इस महामारी के एक दिन में 49,447 मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,818 जबकि कर्नाटक में 4,373 नए मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के रोज आने वाले मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में अब तक 1,16,29,289 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

इस महामारी से पिछले 24 घंटे में 513 लोगों ने जान गंवाई। इनमें से 85.19 प्रतिशत मौत आठ राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 277 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 49 लोगों की मौत हुई।

चौदह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। इनमें ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

टीकाकरण के मुद्दे पर मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 7,59,79,651 टीके लग चुके हैं।

कुल टीकों में 60.19 प्रतिशत टीके इन आठ राज्यों में लगे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 प्रतिशत टीके लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान