ताजा खबरें | राजस्थान में 79 प्रतिशत से अधिक मतदाता पर्चियां बांटी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने 'आओ बूथ चले अभियान' के तहत 12 लोकसभा क्षेत्रों में अब तक 79 प्रतिशत से अधिक मतदाता पर्चियां बांट दी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 अप्रैल राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने 'आओ बूथ चले अभियान' के तहत 12 लोकसभा क्षेत्रों में अब तक 79 प्रतिशत से अधिक मतदाता पर्चियां बांट दी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को शुरू हुए अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर तक 1.96 करोड़ मतदाता पर्चियां बांटी गईं, जो पहले चरण के लिए पर्ची वितरण के लक्ष्य 2.52 करोड़ मतदाताओं का 79.066 प्रतिशत है।

राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट-- गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 सीट-- टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने पहले चरण में मतदान वाले 12 लोकसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता पर्ची (वोटर स्लिप) एवं मार्गदर्शिका (वोटर गाइड) का वितरण जारी है।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 'आओ बूथ चले अभियान' के तहत राजस्थान के 5.32 करोड़ मतदाताओं में से प्रत्येक तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर ‘वोटर स्लिप’ और ‘वोटर गाइड’ देकर मतदान के लिए मनुहार की जा रही है। उनके अनुसार इस अभियान में अब तक 1.96 करोड़ मतदाताओं को पर्चियां वितरित की गई हैं तथा लगभग 48.83 लाख ‘वोटर गाइड’ भी बांटी गई हैं।

एक बयान के अनुसार पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में ‘वोटर स्लिप-गाइड’ को लेकर खासा उत्साह है। अभियान के दौरान मतदान केंद्र के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर भी मतदाता पर्चियों और मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है।

गुप्ता ने बताया कि 14 एवं 21 अप्रैल को 'आओ बूथ चले अभियान' आयोजित किए जाएंगे। उनका कहना था कि प्रथम चरण हेतु मतदाता पर्ची एवं मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण 14 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उनके अनुसार दूसरे चरण के मतदान के लिए 21 अप्रैल तक सघन अभियान चलाकर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका वितरित की जाएंगी।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\