देश की खबरें | 10 राज्यों में हैं कोविड के 74 प्रतिशत से ज्यादा मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक दिन में देश में सामने आ रहे मामलों में से 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किये जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल एक दिन में देश में सामने आ रहे मामलों में से 74.53 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में दर्ज किये जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,60,172 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान अन्य राज्य हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 67,160 नए मामले सामने आए। उसके बाद उत्तर प्रदेश से 37,944, जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले मिले।

मंत्रालय के मुताबिक भारत में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 26,82,751 है और यह अब देश के कुल मामलों का 15.82 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,29,811 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश में कुल उपचाराधीन मरीजों में से 69.94 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और फिलहाल यह 1.13 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में महामारी से 2767 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों में से 80.23 मरीज 10 राज्यों से आते थे, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक (676) मौत दर्ज की गईं। दिल्ली में महामारी से 357 मरीजों की जान गई।

भारत में महामारी से अब तक कुल 1,40,85,110 मरीज उबर चुके हैं और बीते 24 घंटों के दौरान 2,17,113 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस