देश की खबरें | दस राज्यों में कोविड-19 के 73 प्रतिशत से अधिक मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3,68,147 मामलों में से 73.78 प्रतिशत मामले बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आए हैं जबकि दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 21.19 फीसद हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई देश भर में एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 3,68,147 मामलों में से 73.78 प्रतिशत मामले बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आए हैं जबकि दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 21.19 फीसद हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 56,647 मामले सामने आए। इसके अलावा कर्नाटक में 37,733 जबकि केरल में 31,959 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं।

भारत में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 34,13,642 हो गई है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 17.13 प्रतिशत है। एक दिन में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 63,998 का इजाफा हुआ है।

भारत में फिलहाल जितने उपचाराधीन रोगी हैं उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं।

मंत्रालय ने कहा, ''राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट देखी जा रही है, जो फिलहाल 1.10 प्रतिशत है।''

इसके अलावा, 24 घंटे के दौरान 3,417 रोगियों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 669 रोगियों की मौत हुई। दिल्ली में 407 और उत्तर प्रदेश में 288 रोगियों की जान चली गई।

भारत में सोमवार तक 29.16 करोड़ कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं। देश में 24 घंटे में 3,00,732 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,62,93,003  हो गई है।

इनमें से 73.49 प्रतिशत लोग 10 राज्यों में संक्रमण से उबरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट