ताजा खबरें | बंगाल में तीन लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आम चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार पांच बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 26 अप्रैल आम चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार पांच बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि पांच बजे तक बालुरघाट में सबसे अधिक 72.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि रायगंज और दार्जिलिंग में क्रमश: 71.87 प्रतिशत और 71.41 प्रतिशत मतदान रहा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज मतदान शांतिपूर्ण रहा। संसदीय क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कुल 47 उम्मीदवार इन तीन सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में 51.17 लाख मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि इन तीन लोकसभा क्षेत्रों में 5,298 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दार्जिलिंग में 1,999, रायगंज में 1,730 और बालुरघाट में 1,569 मतदान केंद्र हैं।

अधिकारी ने बताया कि चुनावों के लिए राज्य पुलिस के 12,983 कर्मियों के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 272 टुकड़ियां या 27,200 कर्मी तैनात किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट