देश की खबरें | हिमाचल में बारिश के कारण 60 से अधिक सड़कें हुईं अवरुद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 60 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शिमला, आठ सितंबर हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 60 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने जानकारी दी कि मंडी में सबसे अधिक 31 सड़कें बंद हैं, जबकि शिमला और मंडी में 13-13, कांगड़ा में 10, किन्नौर में चार, कुल्लू में दो तथा ऊना, सिरमौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों में एक-एक सड़क बंद है।

एसईओसी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पांच (हिंदुस्तान-तिब्बत रोड) किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास अवरुद्ध है। राज्य में 11 बिजली और एक जलापूर्ति योजना भी बाधित है।

शनिवार शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। ऊना सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कुफरी में 19.8 मिमी, सांगला में 17.2 मिमी, जुब्बारहट्टी में 15.6 मिमी, मंडी में 15.6 मिमी, निचार में 14.8 मिमी, बिजाही में 14 मिमी, कल्पा में 8.1 मिमी, बर्थिन में सात मिमी, देहरा गोपीपुर में 6.3 मिमी और डलहौजी में पांच मिमी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश में 21 प्रतिशत की कमी आई है तथा राज्य में 657.9 मिमी औसत के मुकाबले 522.2 मिमी वर्षा हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से सात सितंबर तक मानसून के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल 158 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर