देश की खबरें | राजकोट में कुख्यात अपराधियों के 60 से अधिक अवैध निर्माणों को गिराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के 60 से अधिक अवैध निर्माण गिरा दिए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राजकोट (गुजरात), 20 मई गुजरात के राजकोट शहर में गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के 60 से अधिक अवैध निर्माण गिरा दिए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शहर की पुलिस, राजकोट नगर निगम और मामलातदार (राजस्व अधिकारी) कार्यालय के संयुक्त दलों ने सोमवार को रईया गाम और रईया धार इलाकों में अवैध निर्माण कार्यों को गिराने का अभियान चलाया।

ये इलाके गांधीग्राम-2 पुलिस थाना क्षेत्र में हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञप्ति के अनुसार जोन 2 के पुलिस उपायुक्त जगदीश बांगरवा के नेतृत्व में पुलिस दलों ने इन इलाकों में रहने वाले कुख्यात अपराधियों, उनके खिलाफ दर्ज मामलों और उनकी संपत्तियों की सूची तैयार की।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय और राजस्व अधिकारियों की मदद से पुलिस ने 38 आदतन अपराधियों से जुड़ी 60 से अधिक अवैध संपत्तियों, जिनमें ज्यादातर घर थे, को चिह्नित किया और अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात 120 पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में उन्हें ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि खुशाल मेरिया, वालजी सदामिया, तोफिक खांडू और राजेश भोनिया के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है, जिन पर अवैध शराब की तस्करी, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अन्य गंभीर अपराधों के चार से 12 मामले दर्ज हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान 2,610 वर्ग मीटर में फैले और 6.52 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध निर्माण को हटा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\