विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क का प्रतिष्ठित ‘टाइम्स स्क्वायर’ सैकड़ों महिलाओं की भिन्न प्रकार और शैलियों की साड़ियों से सजा दिखायी दिया तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ ही अन्य देशों की सैकड़ों महिलाओं ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में साड़ियों की शाश्वत सुंदरता, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क (अमेरिका), पांच मई न्यूयॉर्क का प्रतिष्ठित ‘टाइम्स स्क्वायर’ सैकड़ों महिलाओं की भिन्न प्रकार और शैलियों की साड़ियों से सजा दिखायी दिया तथा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ ही अन्य देशों की सैकड़ों महिलाओं ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में साड़ियों की शाश्वत सुंदरता, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया।

‘टाइम्स स्क्वायर’ में शनिवार को आयोजित ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ ही कम से कम उन नौ देशों की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जहां नौ गज का यह परिधान लोकप्रिय है तथा उसे पसंद किया जाता है। इन देशों में बांग्लादेश, नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना शामिल हैं।

खादी सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों पर उत्कृष्ट कढ़ाई एवं शैलियों वाली रंग-बिरंगी साड़ियां पहनी हुईं महिलाओं ने गर्व से अपने संग्रह का प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय ध्वज लहराए, एक साथ नृत्य किया, तस्वीरें लीं और अपनी साड़ियों, संस्कृति तथा विरासत के बारे में कहानियां साझा कीं।

यह कार्यक्रम ‘ब्रिटिश वुमेन इन साड़ी’ ने उमा संगठन के साथ मिलकर आयोजित किया जिसमें संगीत, नृत्य और साड़ी ‘वॉकथन’ के जरिए साड़ी की शाश्वत सुंदरता का प्रदर्शन किया गया।

इसका उद्देश्य दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित कर भारत में हथकरघा कलाकारों की मदद करते हुए साड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

उमा ग्लोबल की अध्यक्ष डॉ. रीता ककाती-शाह और ‘ब्रिटेन वुमेन इन साड़ी’ की चेयरपर्सन डॉ. दीप्ति जैन ने दुनियाभर में एकता और महिला सशक्तीकरण के प्रतीक के तौर पर साड़ी की महत्ता पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान