ताजा खबरें | बंगाल की तीन लोस सीट पर अपराह्न एक बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

कोलकाता, 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार अपराह्न दोपहर एक बजे तक 50.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार, जलपाईगुड़़ी और अलीपुरद्वार सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। तीनों सीटों पर कुल 56.26 लाख लोग मतदान के पात्र हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराह्न एक बजे तक कूचबिहार में 50.69 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि जलपाईगुड़ी में 50.65 प्रतिशत और अलीपुरद्वार में 51.58 प्रतिशत मतदान हुआ।’’

तीनों सीटें आरक्षित हैं। कूचबिहार और जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू