देश की खबरें | राजस्थान में 5.35 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिये कुल पांच करोड़ 35 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1.40 करोड़ सर्विस वोटर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर, पांच अप्रैल राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिये कुल पांच करोड़ 35 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1.40 करोड़ सर्विस वोटर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार कुल पांच करोड़ 35 लाख आठ हजार 10 मतदाता पंजीकृत हैं और इनमें से एक करोड़ 40 लाख 907 सर्विस वोटर हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव (2019) के मुकाबले कुल मतदाताओं की संख्या में 45 लाख 51 हजार 376 की वृद्धि हुयी है। 2019 के आम चुनाव के दौरान चार करोड़ 89 लाख 56 हजार 634 मतदाता पंजीकृत थे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से पाली में सर्वाधिक 23 लाख 48 हजार 274 मतदाता पंजीकृत हैं। दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19 लाख तीन हजार 520 मतदाता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले कुल 45.5 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस अवधि में पुरुष मतदाताओं की संख्या में 23 लाख 13 हजार 653, महिलाओं की संख्या में 22 लाख 37 हजार 362 और थर्ड जेंडर मतदाताओं में 361 की वृद्धि हुई है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिये दो चरणों में -19 और 26 अप्रैल- को मतदान होंगे।

पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा।

वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड