देश की खबरें | देश में कोविड-19 टीकों की 5.21 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में कोविड-19 टीके की 5.21 करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को लगाई जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 24 मार्च देशभर में कोविड-19 टीके की 5.21 करोड़ से अधिक खुराक लाभार्थियों को लगाई जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कुल 5,21,97,380 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

जिन लोगों को टीके लगाए गए हैं, उनमें से 79,56,925 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 50,47,927 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 84,33,875 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को पहली और 32,02,183 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,26,01,622 लाभार्थियों और अन्य बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 49,54,848 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 68वें दिन बुधवार को शाम सात बजे तक कुल 13,54,976 टीके लगाए गए, जिनमें से 12,14,055 लाभार्थियों को पहली और 1,40,921 स्वास्थ्यकर्मियों एवं एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई।

12,14,055 लाभार्थियों में 60 साल से अधिक आयु के 8,47,798 और अन्य बीमारियों से ग्रसित 45 साल से अधिक आयु के 2,55,672 लोग शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\