DU Admission 2020: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन भरा

दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत दाखिले के दूसरे दिन सोमवार को 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए आवेदन भरा।

दिल्ली विश्वविद्यालय (Photo Credits: PTI)

 DU Admission 2020:  दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत दाखिले के दूसरे दिन सोमवार को 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए आवेदन भरा. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ कुल 4,882 विद्यार्थियों ने आज आवेदन भरा.कल 9,785 विद्यार्थियों ने आवेदन भरा था जिनमें से 2580 दाखिलों को मंजूरी दी गयी.आज 6,024 दाखिलों को मंजूरी दी गयी.  दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की थी.कई पाठ्यक्रमों में दाखिला बंद हो गया है जबकि कुछ में दाखिले के लिए कटऑफ में थोड़ी गिरावट आयी है.

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन में बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी, बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस और बीए (ऑनर्स) इकॉनोमिक्स के लिए कटऑफ शत प्रतिशत था. वैसे इन तीनों पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं और उनके लिए विद्यार्थियों को बीए (ऑनर्स) इकॉनोमिक्स के लिए 99 फीसद, बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी और बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के लिए 99.75 फीसद अंक की जरूरत होगी. यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वैसे भारती कॉलेज, डीसीएसी, बी आर अंबेडकर, हंसराज, हिंदू, आईपी कॉलेज फॉर वूमेन, कमला नेहरू, किरोड़ी मल, लक्ष्मीबाई, मैत्रेयी, मोतीलाल नेहरू और राजधानी कॉलेजों में बीए (ऑनर्स) इतिहास की सीटें भर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी