देश की खबरें | गुजरात निकाय चुनाव के दौरान 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के छह बड़े शहरों में 21 फरवरी को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 19 फरवरी गुजरात के छह बड़े शहरों में 21 फरवरी को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर और जामनगर में होने वाले चुनावों की मतगणना 23 फरवरी को होगी।

भाटिया ने कहा कि चुनाव के दौरान नियमित यूनिट के 25,000 कर्मियों, होमगार्ड के 15,000 और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3,000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से पुलिस ने करीब आठ करोड़ रुपये की शराब जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पिछले महीने से लेकर अब तक 48,000 से अधिक लाइसेंसधारी शस्त्रों को अस्थायी तौर पर जब्त किया गया है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि संवेदनशील मतदान बूथों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड