विदेश की खबरें | गाजा में अब तक 40,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए: क्षेत्र का स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में इजराइल के हमले में 92,401 लोग घायल हुए हैं और 85 प्रतिशत से अधिक आबादी अपने घर छोड़कर विस्थापित हो गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय मृतकों की संख्या की गणना में नागरिकों और उग्रवादी लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में इजराइल के हमले में 92,401 लोग घायल हुए हैं और 85 प्रतिशत से अधिक आबादी अपने घर छोड़कर विस्थापित हो गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय मृतकों की संख्या की गणना में नागरिकों और उग्रवादी लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है।

यह घोषणा युद्ध में संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की ओर से एक और प्रयास के दौरान की गई। यह युद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है।

युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर को तब हुई जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए (जिनमें से अधिकांश नागरिक थे) और लगभग 250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा लाया गया।

इजराइल का कहना है कि 111 बंधकों को रिहा नहीं किया गया , जिनमें जान गंवाने वाले 39 बंधक शामिल हैं। बंधकों में 15 महिलाएं और पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे शामिल हैं।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को मृतकों पर अपनी नवीनतम विस्तृत रिपोर्ट में कहा कि 40,005 लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वास्तविक संख्या हजारों में होने की संभावना है, क्योंकि हवाई हमलों में नष्ट हुई इमारतों के मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं।

गाजा में इजरायल का हवाई और जमीनी हमला हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है।

इजराइल का कहना है कि उसका लक्ष्य हमास को खत्म करना है। यह नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराता है। इजराइल के अनुसार, आतंकवादी नागरिक क्षेत्रों में रहकर काम करते हैं और उन्होंने उनके नीचे व्यापक सुरंग नेटवर्क बनाए हैं। इजराइली सेना नियमित रूप से मस्जिदों, स्कूलों, अस्पतालों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाती है जहां उसका दावा है कि लड़ाके या सुरंगें स्थित हैं। इजराइल के हमलों में अक्सर नागरिक हताहत होते हैं।

इस युद्ध में 329 इजराइली सैनिक भी मारे गए हैं। इजराइली सेना का दावा है कि गाजा में मारे गए लोगों में लगभग 15,000 हमास लड़ाके शामिल हैं, लेकिन उसने इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है।

गाजा के 23 लाख लोगों में से लगभग 85 प्रतिशत लोगों को उनके घरों से निकाल दिया गया है, वे जमीनी हमलों से बचने के लिए कई बार क्षेत्र में इधर-उधर भाग रहे हैं। युद्ध के दौरान इजराइल के भीतर और दक्षिणी लेबनान में भी हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

इस हमले से गाजा में व्यापक मानवीय संकट पैदा हो गया है। भूख का आकलन करने वाले एक अग्रणी प्राधिकरण की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, पूरे क्षेत्र में अकाल का खतरा अधिक है और आशंका है कि 495,000 से अधिक लोग अगले कुछ महीनों में भूख के सबसे गंभीर स्तर का अनुभव कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड