COVID-19: अफगानिस्तान से लौटे 400 से अधिक पाकिस्तानी, 47 महिलाएं और 60 बच्चे भी शामिल

‘डॉन’ समाचार पत्र ने बताया कि शनिवार को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचे 462 लोगों में 379 पुरुष, 47 महिलाएं और 60 बच्चे हैं। इसके साथ ही मौजूदा संकट के बीच अफगानिस्तान से पाकिस्तान लौटे पाकिस्तानियों की संख्या बढ़कर 1,632 हो गई है।

पाकिस्तानी नागरिक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

कराची, 26 अप्रैल: कोरोना वायरस (Corona Virus) वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए लागू प्रतिबंधों के कारण अफगानिस्तान में फंसे 400 से अधिक पाकिस्तानी तोरखम सीमा के जरिए स्वदेश लौटे हैं और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है. ‘डॉन’ समाचार पत्र ने बताया कि शनिवार को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचे 462 लोगों में 379 पुरुष, 47 महिलाएं और 60 बच्चे हैं.

इसके साथ ही मौजूदा संकट के बीच अफगानिस्तान से पाकिस्तान लौटे पाकिस्तानियों की संख्या बढ़कर 1,632 हो गई है. कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों के तहत सीमा बंद कर दिए जाने के कारण सैंकड़ों पाकिस्तानी और अफगानी नागरिक सीमा के दोनों ओर फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान में लॉकडाउन नौ मई तक बढ़ाया गया, कोरोना वायरस के मामले 11,155 हुए

फंसे हुए पाकिस्तानियों को स्वदेश लाने में अहम जिम्मेदारी निभा रहे शमसुल इस्लाम ने कहा कि आगामी दिनों में और लोगों के तोरखम सीमा से देश आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे लोगों को आव्रजन संबंधी आवश्यक प्रक्रिया के बाद खैबर पख्तूनख्वा के जमरुद में एक पृथक-वास केंद्र में रखा गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों के आगमन के 48 घंटों बाद जांच के लिये उनके नमूने लिए जाएंगे और उन्हें सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को 12,644 हो गई जिनमें से 256 लोगों की मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स