देश की खबरें | ‘आयुष्मान भारत’ के तहत स्तर कैंसर को लेकर चार करोड़ से अधिक महिलाओं ने जांच कराई: ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को यहां कहा कि केन्द्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत देशभर में अब तक 4.07 करोड़ महिलाओं ने स्तन कैंसर को लेकर जांच कराई है।

अहमदाबाद, एक मई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को यहां कहा कि केन्द्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत देशभर में अब तक 4.07 करोड़ महिलाओं ने स्तन कैंसर को लेकर जांच कराई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3.16 करोड़ अन्य महिलाओं ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर को लेकर जांच कराई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कहा कि देश में कैंसर के इलाज के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला विशेषज्ञ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत महिला लाभार्थियों की भारी संख्या से पता चलता है कि दवा और स्वास्थ्य सेवा में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना लाभदायक है।

उन्होंने ‘‘दवा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवा उद्योग में सशक्तिकरण के बढ़ते स्तर’’पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में यह बात कही। ईरानी ने दवा और स्वास्थ्य सेवा उद्योग में महिला श्रमिकों के खिलाफ पूर्वाग्रह का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों में केवल 11 प्रतिशत महिलाएं हैं।

मंत्री ने सम्मेलन में महिला प्रतिभागियों की अनुपस्थिति पर अफसोस जताया और इस बात पर भी गौर किया कि कार्यक्रम के दौरान जिन विषयों पर चर्चा की जानी थी, उनमें से केवल कुछ ही विषय महिलाओं से संबंधित हैं।

उन्होंने इस क्षेत्र की एक महिला पेशेवर का भी उदाहरण दिया जिन्होंने कहा कि जब वह वेतन वृद्धि की मांग करती है, तो उसके पुरुष समकक्ष का वेतन इस आधार पर बढ़ा दिया जाता है कि उसे परिवार का भरण-पोषण करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू