देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,700 से ज्यादा नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब दस हजार के करीब पहुंच गई है, हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 78,98,815 हो गई है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,806 है। राज्य में इस साल 17 फरवरी को 2,797 मामले मिले थे।

मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,881 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,036 मामले मिले थे।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में बुधवार को संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले 1,242 नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड