देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 25 हजार से अधिक नये मामले, 161 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 25,462 नये मामले सामने आये। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गए आंकड़ों से मिली।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 25,462 नये मामले सामने आये। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गए आंकड़ों से मिली।

दिल्ली में 161 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई जो कि अभी तक सबसे अधिक है।

एक दिन पहले कोविड-19 के 24,375 नये मामले सामने आये थे और 167 मरीजों की मौत हुई थी।

ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में ये नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 8,53,460 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,121 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 85,620 जांच की गई थीं जिसमें 56,015 आरटी-पीसीआर जांच और 29,605 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि अभी तक दिल्ली में 7.66 लाख से अधिक रोगी ठीक हो गए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 74,941 हो गई है जो एक दिन पहले 69,799 थी।

घर पर पृथकवास में रह रहे लोगों की संख्या बढ़कर 34,938 हो गई है जो शनिवार को 32,156 थी, जबकि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 13,259 हो गई है जो एक दिन पहले 11,235 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड