देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से टीके की 31 लाख से अधिक खुराक शनिवार को दी गयी।

नयी दिल्ली, 12 जून केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से टीके की 31 लाख से अधिक खुराक शनिवार को दी गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ने 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक देने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली है। देश में अब तक 20,46,01,176 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

वक्तव्य के मुताबिक 18-44 आयु वर्ग में 18,45,201 लोग पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 1,12,633 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार शाम सात बजे तक देश में कोविड रोधी टीके की 25,28,78,702 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,00,47,057 स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 69,62,262 स्वास्थ्यकर्मी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,67,20,729 कर्मचारी पहली खुराक जबकि 88,37,805 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

देश में जारी टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को कुल 31,67,961 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इसमें से 28,11,307 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई जबकि 3,56,654 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\