देश की खबरें | देश में कोविड-19 टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 11,37,597 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 19,523 को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2,25,40,803 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 22,08,62,449 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 99,11,519 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक , 68,14,165 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,58,39,812 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85,76,750 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,25,40,803 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,78,25,793 को पहली खुराक और 1,09,67,786 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,93,85,071 लोगों को पहली खुराक और 1,89,41,698 को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\