दुनियाभर में 22.5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत

अब तक 193 देशों में कोविड-19 के 22,51,695 मामले सामने आये हैं, जबकि 1,54,188 लोगों की मौत हुई हैं। दुनिया में अब तक कम-से-कम 4,97,600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पेरिस, 18 अप्रैल (एएफपी) दुनियाभर में 22.5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए हैं, जबकि 1,54,188 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को आधिकारिक स्रोतों से समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।

अब तक 193 देशों में कोविड-19 के 22,51,695 मामले सामने आये हैं, जबकि 1,54,188 लोगों की मौत हुई हैं। दुनिया में अब तक कम-से-कम 4,97,600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले साल दिसंबर में चीन में शुरू हुई यह महामारी अब तक पूरी दुनिया में फैल चुकी है।

महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप में संक्रमण के 11,15,555 मामले सामने आये हैं और 97,985 मौतें हुई हैं।

अमेरिका में यह महामारी सबसे तेज गति से फैल रही है, जो इस महामारी का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। अमेरिका में संक्रमण के अब तक 7,06,779 मामले सामने आये हैं, जबकि 37,079 लोगों की मौत हो चुकी है। कम-से-कम 59,672 लोग ठीक हो चुके हैं।

इटली दुनिया में दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां 22,745 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,72,434 मामले हैं।

इसके बाद स्पेन में 20,043 मौतें हुई हैं और संक्रमण के 1,91,726 मामले सामने आये हैं। फ्रांस में, 18,681 मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमण के 1,47,969 मामले हैं और ब्रिटेन में 14,576 मौतें हुई हैं और 1,08,692 मामले हैं।

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5,031 है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या 80,860 है।

चीन में अब तक 4,632 मौतें हुई हैं और संक्रमण के 82,719 मामले घोषित किए गए हैं।

यूरोप में अब तक 1,115,555 मामले सामने आये हैं और 97,985 मौतें हुई हैं। अमेरिका और कनाडा को मिला कर 7,38,706 मामले सामने आये हैं और 38,445 मौतें हुई हैं। एशिया में 1,58,764 मामले सामने आए है, जबकि 6,837 मौतें हुई हैं, पश्चिम एशिया में 1,19,462 मामले और 5,452 मौतें हुई हैं।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में 91,699 मामले सामने आये हैं और 4,367 मौतें हुई हैं। पूरे अफ्रीका में 19,674 मामले सामने आये हैं, जबकि 1,016 मौतें हुई हैं और ओशियाना में 7,835 मामले सामने आए है और 86 मौतें हुई हैं।

राष्ट्रीय प्राधिकरणों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों में बताये गये संक्रमण के मामलों की संख्या की तुलना में वास्तविक संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

कई देश केवल गंभीर मामले की ही जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर