देश की खबरें | दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, दहशत में छात्र और अभिभावक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान शुरू कर दिया है।

इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। इनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं।

अब तक दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, पीतमपुरा में मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल, द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल और द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और रोहिणी के छह स्कूलों - सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के आईएनटी पब्लिक स्कूल तथा सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! सोचिए बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।’’

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर भाजपा का नियंत्रण है फिर भी वह हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! यह हैरान करने वाला है।’’

कई सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान