छात्रों के प्रति दिल्ली पुलिस के व्यवहार के खिलाफ 20 से अधिक कलाकारों के बयान आए सामने

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रचने के आरोप में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जमात

मुंबई, 19 अप्रैल अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, महेश भट्ट, रत्ना पाठक शाह सहित 20 से अधिक फिल्मी हस्तियों ने रविवार को बयान जारी कर दिल्ली पुलिस द्वारा सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी रिहाई की भी मांग की।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रचने के आरोप में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली के जाफराबाद में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर गिरफ्तार किए गए एक अन्य छात्र को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ट्विटर पर जारी बयान में इन कलाकारों ने कहा कि वे हैरान हैं कि जब देश कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहा है, इस समय भी दिल्ली पुलिस सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।

बयान में कहा गया. ‘‘इस महामारी से लड़ने के लिए नागरिकों और प्रशासन को एक-दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत है। इस समय जब ये मामले मीडिया की नजर में नहीं आ सकते तो लॉकडाउन का फायदा उठा कर दिल्ली पुलिस नागरिकों के साथ विश्वासघात और उनके अधिकारों का हनन कर रही है।”

‘‘हम दिल्ली पुलिस से लॉकडाउन का दुरुपयोग बंद करने, नागरिकों के मानवाधिकारों का सम्मान करने और इस तरह के अत्याचार पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। हम इन छात्रों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करते हैं।’’

पत्र के हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि कई छात्रों और कार्यकर्ताओं को पुलिस रोज पूछताछ के लिए बुला रही है।

बयान में आगे कहा गया कि इन कार्यकर्ताओं को अब दिल्ली में फरवरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों में फंसाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई पूरी तरह से अमानवीय और अलोकतांत्रिक है।

इन हस्तियों में निर्देशक अपर्णा सेन, हंसल मेहता, अश्विनी चौधरी, ओनिर, विनता नंदा, नीरज घायवान, अभिनेता-निर्देशक नंदिता दास, कोंकणा सेन शर्मा, अभिनेता सुशांत सिंह, जीशान अयूब, संध्या मृदुल, संगीतकार विशाल डडलानी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट