देश की खबरें | भारत में कोविड रोधी टीकों की 186.29 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान के पांचवें दिन शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकों की 22,194 से अधिक एहतियाती खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयु वर्ग में दी गई ऐसी खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 85,154 हो गई है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारत में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान के पांचवें दिन शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकों की 22,194 से अधिक एहतियाती खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयु वर्ग में दी गई ऐसी खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 85,154 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत में बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक तक कोविड रोधी टीकों की 186.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में रविवार से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकों की एहतियाती खुराकें दिए जाने की शुरूआत हुई है। अठारह वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी।

मंत्रालय के अनुसार 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक टीकों की 2.38 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब तक 2.5 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

भारत में कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी