देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 174 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक 174 करोड़ के आंकड़े को पार कर गईं है।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक 174 करोड़ के आंकड़े को पार कर गईं है।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को शाम सात बजे तक कोविड-19 रोधी टीकों की 31,12,641 खुराक दी गईं ।

उसने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,82,01,563) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि दैनिक टीकाकरण की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ बढ़ने की उम्मीद है।

महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था।

इस साल तीन जनवरी से 15-18 साल तक के युवाओं को कोविड-19 रोधी टीका लगाना शुरू किया गया। ओमिक्रोन स्वरूप के फिर मामले तेजी से बढ़ने के बीच भारत ने 10 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों, चुनाव ड्यूटी से जुड़े लोगों तथा 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\