देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 17 हजार से अधिक नए मामले सामने आए, 332 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से 332 और मौतें हुईं और संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से 332 और मौतें हुईं और संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर 25 प्रतिशत से नीचे रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले छह दिनों में यह पांचवीं बार है कि यहां कोरोना वायरस के रोजाना मामले 20000 से नीचे रहे हैं।

सरकारी आंकड़े के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 19,832 , बृहस्पतिवार को 19,133 ,बुधवार को 20,960 , मंगलवार को 19,953 , सोमवार को 18,043, रविवार को 20,394, शनिवार को 25,219, शुक्रवार को 27,047, पिछले बृहस्पतिवार 24,235, और पिछले बुधवार को 25,986 नये मामले सामने आये थे।

बुलेटिन के अनुसार, आज संक्रमण दर 23.34 प्रतिशत रही, जो 16 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। उस दिन संक्रमण दर 19.7 फीसद थी। उसके अगले दिन 17 अप्रैल को यह 24.6 फीसद थी।

आंकड़े के हिसाब से राजधानी में शुक्रवार को संक्रमण दर 24.92 फीसदी, बृहस्पतिवार को 24.29 प्रतिशत, बुधवार को 26.37 फीसदी, मंगलवार को 26.73 और सोमवार को 29.56 फीसदी, रविवार को 28.33 प्रतिशत, शनिवार को 31.6 प्रतिशत, शक्रवार को 32.7 फीसद और पिछले बृहस्पतिवार को 32.8 प्रतिशत थी।

यहां 22 अप्रैल को सर्वाधिक 36.2 फीसद संक्रमण दर थी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब 87,907 मरीजों का इलाज चल रहा है । पिछले 24 घंटे में 20,900 मरीज ठीक हुए हैं। यहां अबतक 12.03 लाख से अधिक लोग या तो ठीक हो गए हैं या पलायन कर गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 17,364 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,10,231 हो गई।

महानगर में 332 और लोगों की बीमारी से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,071 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस रोगियों के लिए 22,289 अस्पताल के बेड में से केवल 2,451 खाली हैं। 49,865 मरीज गृह पृथक-वास में हैं और निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।

यहां पिछले 24 घंटे में 74,384 परीक्षण हुए।

शुक्रवार को 79,800 लोगों को टीका लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू