देश की खबरें | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1500 से अधिक नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से अधिक नए मामले सामने आए।

नयी दिल्ली, 26 मार्च दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से अधिक नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही महानगर में अब तक इस घातक वायरस के चलते 10,987 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,54,276 तक पहुंच गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1,515 मामले, बुधवार को 1,254 और मंगलवार को 1,101 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 6,051 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\