नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई की मुख्य सड़कों पर तैनात रहेंगे 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी

मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों सहित 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Photo Credits: ANI

मुं‍बई, 29 दिसंबर: मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों सहित 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, दादर, बांद्रा, बैंडस्टैंड, जुहू, मध व मार्वे के समुद्री तटों और उन जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जहां 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा इंतजाम के हिस्से के रूप में 22 पुलिस उपायुक्तों, 45 सहायक आयुक्तों, 2051 अधिकारियों और 11, 500 सिपाहियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा एसआरपीएफ, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) और होमगार्ड कर्मियों को भी सेवा में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और मुख्य सड़कों व महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी.

अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ करने वालों, हंगामा करने वालों और अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो अगली सुबह तक जारी रहेगा. अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\