देश की खबरें | अतिक्रमण रोधी अभियान में लखनऊ के अकबरनगर में1,200 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अतिक्रमण रोधी अभियान में अवैध इमारतों को गिराने का काम पूरा हो गया है।

लखनऊ, 19 जून उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अतिक्रमण रोधी अभियान में अवैध इमारतों को गिराने का काम पूरा हो गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुलडोजर सहित भारी मशीनों से लगभग 1169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया।

करीब 24.5 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया था। क्षेत्र में 1320 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।

एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को करीब 100 इमारतों को ध्वस्त किया गया, अब मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

अकबरनगर के जिन परिवारों के घर गिराए गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के दूसरे हिस्से में वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं। अकबरनगर के 1800 से अधिक परिवारों को आवास मिल चुका है।

राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में एक ‘इको-टूरिज्म हब’ विकसित करने का प्रस्ताव दिया

है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट