देश की खबरें | धनबाद में एमसीसी कार्यकर्ताओं और सीआईएसएफ कर्मियों के बीच झड़प में 12 से अधिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) के कार्यकर्ताओं और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों के बीच बृहस्पतिवार को हुई झड़प में 12 से ज्यादा लोग कथित रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धनबाद, 25 जनवरी झारखंड के धनबाद जिले में मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) के कार्यकर्ताओं और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों के बीच बृहस्पतिवार को हुई झड़प में 12 से ज्यादा लोग कथित रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मैथन बांध स्थित दुकानदारों को जगह खाली करने के नोटिस के विरोध में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में एमसीसी कार्यकर्ताओं द्वारा डीवीसी के मैथन प्रशासनिक भवन का घेराव करने के दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे झड़प हुई।

चटर्जी ने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। चटर्जी ने दावा किया, "सीआईएसएफ कर्मियों के लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक एमसीसी कार्यकर्ता और दुकानदार घायल हो गए।"

घायलों में अधिकतर एमसीसी कार्यकर्ता हैं और उन्हें मैथन के बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीआईएसएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) विजय काजला ने पत्रकारों को बताया कि डीवीसी प्रशासनिक भवन का घेराव कर रहे प्रदर्शनकारी अचानक हिंसक हो गये और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर दिया। उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सीआईएसएफ को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।"

मैथन थाना प्रभारी रजनीश कुमार और ग्यारहकुंड ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) बिनोद कुमार कर्मकार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट