इंदौर में 1,100 से ज्यादा मरीजों ने जीती कोरोना वायरस से जंग

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से 33, इंडेक्स हॉस्पिटल से 22 और मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय से दो मरीजों को छुट्टी दी गयी।

जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 मई देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इलाज के बाद 57 मरीजों ने बृहस्पतिवार को इस महामारी को मात दे दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से 33, इंडेक्स हॉस्पिटल से 22 और मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय से दो मरीजों को छुट्टी दी गयी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 पर कामयाबी के 57 नये मामलों के साथ ही जिले में इस महामारी से उबरने वाले मरीजों की तादाद 1,046 से बढ़कर 1,103 पर पहुंच गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रेड जोन में शामिल जिले में अब तक इस महामारी के 2,238 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 96 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि जिले में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की दर बृहस्पतिवार शाम की स्थिति में 49.28 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\