विदेश की खबरें | रूस के बेल्गोरोद से 100 से अधिक लोगों को अन्य जगह स्थानांतरित किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेल्गोरोद से करीब 115 किलोमीटर दूर स्तारी ओस्कोल जिले के प्रभारी आंद्रे चेस्नोकोव ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव की ओर से, हम पहले बेल्गोरोद के निवासियों से मिले, जिन्होंने सबसे सुरक्षित स्थान पर जाने का फैसला किया। हमारे 100 से अधिक लोगों को अस्थायी आवास केंद्रों में रखा गया था।’’
बेल्गोरोद से करीब 115 किलोमीटर दूर स्तारी ओस्कोल जिले के प्रभारी आंद्रे चेस्नोकोव ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव की ओर से, हम पहले बेल्गोरोद के निवासियों से मिले, जिन्होंने सबसे सुरक्षित स्थान पर जाने का फैसला किया। हमारे 100 से अधिक लोगों को अस्थायी आवास केंद्रों में रखा गया था।’’
वहां के अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर को बेल्गोरोद में यूक्रेन के हमलों में 25 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे सप्ताह रॉकेट और ड्रोन हमले जारी रहे।
इस बीच, रूसी सैन्यकर्मियों ने रविवार को ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य पादरियों ने रविवार और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अग्रिम पंक्ति में प्रार्थना सेवाओं का नेतृत्व किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों के परिवारों के साथ मॉस्को के पश्चिमी उपनगर में अपने नोवो-ओगारियोवो स्थित आवास पर मिले।
यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में, हवाई रक्षा प्रणाली ने रात के दौरान रूस द्वारा दागे गए 28 ड्रोन में से 21 को मार गिराया। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ तीन विमान भेदी मिसाइलें भी दागीं।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी शहर खेरसॉन पर रविवार को नीपर नदी के पार, खेरसॉन क्षेत्र के रूसी कब्जे वाले हिस्सों से कई गोले दागे।
खेरसॉन शहर प्रशासन के प्रमुख रोमन म्रोचको ने कहा कि हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)