राजस्थान में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर अब तक 10 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बीच राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है।

जमात

जयपुर, 24 अप्रैल राजस्थान में लॉकडाउन का उल्लंघन कर अकारण घूमते मिले करीब 9,000 लोगों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी मामलों को मिलाकर पुलिस ने अब तक करीब 10हजार लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बीच राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी एल सोनी ने बताया कि इस दौरान अकारण बाहर घूमने वाले लगभग 9,000 लोगों को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अकारण घूमते मिले एक लाख 91 हजार वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान कर एक लाख तीन हजार वाहनों को जब्त किया गया है और एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त राज्य में लॉकडाउन घोषित कर धारा 144 लगाई गई है। इस दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के करीब 1350 मामले दर्ज कर 3200 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 164 मामले दर्ज कर 237 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।’’

कुल मिलाकर लॉकडाउन के नियमों की पालन नहीं कर रहे 10 हजार से अधिक व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

सोनी ने बताया कि काला बाजारी करने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काला बाजारी करते पाये गये दुकानदारों के विरुद्ध अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 109 मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए राजस्थान पुलिस के करीब 80 हजार जवान व होमगार्ड के 20 हजार सहित करीब एक लाख जवानों का बल प्रदेश में तैनात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड