ताजा खबरें | 2020 से अब तक 1.25 करोड़ से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2020 से अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2020 से अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र ने पिछले साल 23 अगस्त को जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए थे।

उन्होंने कहा कि इन दिशानिर्देशों में शिकायतों के समाधान की अधिकतम सीमा को 30 दिन से घटाकर 21 दिन करने का प्रावधान है।

सिंह ने बताया कि 2020 से अब तक केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) पोर्टल पर 1.25 करोड़ से ज्यादा शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।

यह पोर्टल नागरिकों को सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा देता है।

मंत्री के अनुसार इस साल 2020 से 30 जून के बीच इस पर कुल 1,25,85,012 शिकायतों का निवारण किया गया।

उन्होंने अपने उत्तर में कहा कि 2020 में 23,19,569 और 2021 में 21,35,923 शिकायतों का समाधान किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड