देश की खबरें | दिल्ली में और बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक 8 मिमी बारिश हुई, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।

मौसम विज्ञानियों ने आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 75 दर्ज किया है जो ‘‘संतोषजनक’’ की श्रेणी में था जबकि पास के नोएडा में एक्यूआई 62, ग्रेटर नोएडा में 47, गाजियाबाद में 56, फरीदाबाद में 58 और गुरुग्राम में 77 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड