देश की खबरें | ओडिशा में और अधिक बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण और अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर,दो अगस्त ओडिशा में निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण और अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और उससे सटे झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊपर तक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा अगले 24 घंटों में इसकी स्थिति और अधिक स्पष्ट हो पाएगी।

राज्य सरकार ने शुक्रवार सुबह साढे़ पाँच बजे से अगले 24 घंटों में झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, क्योंझर, संबलपुर, देवगढ़ और बारगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

उन्होने बताया कि अगले पांच दिनों में गरज और चमक के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है।

हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने चक्रवाती परिसंचरण के ओडिशा से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ जाने के कारण शनिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद जताई है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड