देश की खबरें | देश में लगातार 11 वें दिन कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में लगातार 11 वें दिन संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हुए। वहीं, संक्रमण दर घटकर 8.09 प्रतिशत हो गयी है।

Corona

नयी दिल्ली, 24 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में लगातार 11 वें दिन संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हुए। वहीं, संक्रमण दर घटकर 8.09 प्रतिशत हो गयी है।

साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 12.66 प्रतिशत हो गयी है।

देश में 10 मई को शीर्ष पर पहुंचने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 84,683 की कमी आने से अब 27,20,716 मरीज हैं। संक्रमण के कुल मामलों के 10.17 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं।

कुल 71.62 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और ओडिशा में हैं।

पिछले 24 घंटे में 19,28,127 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल मिलाकर 33,05,36,064 नमूनों की जांच हो चुकी है। कुल संक्रमण दर 8.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 3,02,544 मरीज ठीक हो गए, जिससे अब तक 2,37,28,011 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। ठीक होने की दर 88.69 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय के अनुसार, लगातार आठवें दिन तीन लाख से कम मामले आए। संक्रमण के 2,22,315 नए मामलों में 81.08 प्रतिशत मामले तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 35,483 और महाराष्ट्र में 26,672 मामलों की पुष्टि हुई।

कोविड-19 के मामले में राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 4454 लोगों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1320, जबकि कर्नाटक में 624 लोगों ने दम तोड़ दिया।

देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत (1.14 प्रतिशत) से कम है जबकि 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी