देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के और भी विधायक पार्टी छोडेंगे, क्या ममता उनकी सीटों से भी चुनाव लड़ेंगी: शुभेन्दु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा में हाल ही में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर जाएंगे। साथ ही, उन्होंने हैरानगी जताते हुए पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इनकी सीटों से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 26 जनवरी भाजपा में हाल ही में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर जाएंगे। साथ ही, उन्होंने हैरानगी जताते हुए पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इनकी सीटों से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी भवानीपुर सीट के अलावा नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगी, जहां से अधिकारी मौजूदा विधायक हैं।

राज्य में ममता सरकार में पूर्व परिवहन मंत्री के सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है।

अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बनर्जी ने घोषणा की है कि वह नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगी, जहां उन्हें करारी शिकस्त मिलेगी। इसके अलावा, भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी उनका वोट प्रतिशत 2019 लोकसभा चुनावों के बाद से बहुत सिमट गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस प्रमुख आने वाले दिनों में घोषणा कर सकती हैं कि वह दोमजुर और बाल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन वह जहां कहीं भी जाएंगी, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। ’’

तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए अधिकारी ने दावा कि राम नवमी के त्योहार तक पूरे अधिकारी परिवार में ‘‘कमल खिलेगा’’।

विक्टोरिया मेमोरियल प्रकरण को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए अधिकारी ने कहा कि ‘जय श्री राम’ का इस्तेमाल लंबे समय से अभिवादन के लिए किया जाता रहा है और उन्होंने हैरानगी जताते हुए पूछा , ‘‘ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह सुन कर गुस्सा क्यों हो गई।’’

गौरतलब है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर विक्टोरिया मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम में वहां उपस्थित लोगों के एक समूह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था।

प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि अब से बनर्जी जहां कहीं जाएंगी, उनका अभिवादन ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट