विदेश की खबरें | बाइडन के आवास और निजी कार्यालय से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिले : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘व्हाइट हाउस’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास और उनके निजी कार्यालय से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 12 जनवरी ‘व्हाइट हाउस’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास और उनके निजी कार्यालय से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।

वाशिंगटन में बाइडन के निजी कार्यालय से बरामद ये दस्तावेज 2009 से 2016 के बीच के हैं, जब वह उपराष्ट्रपति थे।

राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के विशेष वकील रिचर्ड सॉबर ने एक बयान में कहा कि नवंबर 2022 में पेन बाइडन सेंटर में सरकारी दस्तावेज मिलने के बाद और न्याय विभाग के साथ निकटता से समन्वय करते हुए, राष्ट्रपति के वकीलों ने बाइडन के विलमिंगटन और रेहोबोथ बीच, डेलावेयर, आवासों की तलाशी ली। ये उन स्थानों में शामिल हो सकते हैं जहां पर 2017 में सत्ता हस्तांतरण के समय उपराष्ट्रपति कार्यालय से फाइल भेजी गई होंगी।

सॉबर ने कहा कि वकीलों ने बीती रात तलाशी पूरी कर ली। न्याय विभाग ने कहा है कि अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड इस बारे में बाद में बयान देंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में, राष्ट्रपति बाइडन ने मेक्सिको में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि कुछ वर्गीकृत दस्तावेज एक निजी कार्यालय में पाए गए थे। बाइडन ने कहा था कि वह इस बात से अनजान हैं कि उन कागजात में क्या है और अधिकारियों के साथ ‘‘सहयोग’’ कर रहे हैं।

‘व्हाइट हाउस’ ने पूर्व में कहा था कि न्याय विभाग यहां बाइडन के थिंक-टैंक कार्यालय में मिले पिछले ओबामा-बाइडेन प्रशासन से ‘‘वर्गीकृत चिह्नों के साथ कुछ दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है। बाइडन ने कहा था, ‘‘मुझे इस बारे में बताया गया और यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वहां कोई सरकारी रिकॉर्ड था जो उस कार्यालय में ले जाया गया था। हालांकि मुझे नहीं पता कि दस्तावेजों में क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड