खेल की खबरें | विश्व कप 2026 के मैचों के आयोजन की दौड़ से हटा मांट्रियल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मांट्रियल ने मंगलवार को कहा कि क्वेबेक की प्रांतीय सरकार ने समर्थन वापस ले लिया है।
मांट्रियल ने मंगलवार को कहा कि क्वेबेक की प्रांतीय सरकार ने समर्थन वापस ले लिया है।
अमेरिका के 17 क्षेत्रों के 18 स्टेडियम विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस के दो स्टेडियम- इंगलवुड का सोफाई स्टेडियम और पेसाडेना का रोज बाउल स्टेडियम मेजबानी की दौड़ में हैं। रोज बाउल ने 1994 विश्व कप फाइनल की मेजबानी की थी।
मैक्सिको के तीन शहर मैचों की मेजबानी की दावेदारी कर रहे हैं।
विश्व कप 2026 में पहली बार 48 देश हिस्सा लेंगे और पहली बार इसके तीन सह मेजबान होंगे। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने जून 2018 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सह मेजबान चुना था।
अमेरिका में 60 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि कनाडा और मैक्सिको को 10-10 मुकाबलों की मेजबानी करनी है।
बोली योजना के अनुसार 16 स्थलों पर मैचों का आयोजन होगा।
फीफा ने मंगलवार को कहा कि वह इस साल सितंबर से नवंबर तक आयोजन स्थलों का दौरा करने की योजना बना रहा है और 2022 की पहली छमाही में चयन को अंतिम रूप देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)