देश की खबरें | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रांची, 11 जुलाई झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने छठी झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सत्र के दौरान पांच कार्यदिवस होंगे।’’

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में एक जनवरी से छह प्रतिशत की वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है।

दादेल ने कहा कि पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी की गई।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों की खरीद सहित 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट