देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होने की आशंका, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा के शुक्रवार को शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका है क्योंकि विपक्षी दल हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

चंडीगढ़, 24 अगस्त हरियाणा विधानसभा के शुक्रवार को शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका है क्योंकि विपक्षी दल हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार नूंह में हुई हिंसा की न्यायिक जांच कराने से भाग रही है।

हुड्डा ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बाढ़ और सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश करेगी।

हुड्डा ने कहा था, “इसके अलावा बेरोजगारी, सीईटी परीक्षा का मुद्दा, दलितों पर बढ़ते अत्याचार, बाढ़ मुआवजे का मुद्दा, परिवार पहचान पत्र के साथ-साथ संपत्ति पहचान पत्र में लोगों को होने वाली समस्याएं व किसानों के मुद्दे उठाए जाएंगे।”

हरियाणा के मंत्री कंवर पाल ने कहा था कि सरकार ने पहले भी विपक्ष की हर बात का जवाब दिया है और इस बार भी देगी।

शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री पाल ने कहा था, "इस बार भी, चाहे मेवात हो, बाढ़ हो या कोई अन्य मुद्दा, हम अपना जवाब देंगे। हम अन्य सभी मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार हैं।"

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ब्रजमंडल यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में झड़पें हुई थीं, जिनमें दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा की आग गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में फैल गई थी।

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और पार्टी के एकमात्र विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी कहा कि उनकी पार्टी मानसून सत्र में जनहित के कई मुद्दे उठाएगी।

पार्टी की योजना बुजुर्गों के लिए पेंशन, संपत्ति पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं, नूंह घटना, बाढ़ और बेरोजगारी से संबंधित मामलों को उठाने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\