देश की खबरें | जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र, कुछ दिन बाद नये भवन में हो सकती हैं बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का मॉनसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है जिसमें शुरुआत में बैठक पुराने संसद भवन में हो सकती हैं और बाद में नये भवन में सत्र चल सकता है। संसद के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जून संसद का मॉनसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है जिसमें शुरुआत में बैठक पुराने संसद भवन में हो सकती हैं और बाद में नये भवन में सत्र चल सकता है। संसद के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संसद के नये भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मई को किया था।

करीब महीने भर चलने वाले मॉनसून सत्र में 20 बैठक हो सकती हैं और यह स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में होगी और बाद में नये संसद भवन में बैठक हो सकती हैं।

आगामी सत्र में सरकार ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश’ की जगह लेने के लिए विधेयक ला सकती है जो सेवा मामलों में दिल्ली सरकार को विधायी एवं प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी कर देगा।

सरकार विधेयक को जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।

राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक को भी संसद में पेश किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड