देश की खबरें | गुजरात के सभी इलाकों में पहुंचा मानसून, अगले पांच दिन में भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को पूरे गुजरात में पहुंच चुका है और अगले पांच दिन में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 27 जून दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को पूरे गुजरात में पहुंच चुका है और अगले पांच दिन में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा, “दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के अधिकतर भागों, गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा है और आज यह पूरे गुजरात में पहुंच चुका है।”

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड जिलों में अगले तीन दिन के दौरान बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, लिहाजा इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के बीच, राज्य के मौसम निगरानी समूह ने मानसून की स्थिति और उसकी तैयारियों की समीक्षा की।

मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के नवसारी व वलसाड जिलों और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दादर नगर हवेली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिन के दौरान दक्षिण व उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मानसून ने रविवार को गुजरात में दस्तक दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज